Banka News: धोरैया में शराब कारोबारियों पर बड़ी चोट, पुलिस ने 2 तस्करों को 132 बोतल शराब के साथ दबोचा » Recent Bihar

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार, धोरैया

BANKA NEWS: बांका जिले की धोरैया पुलिस ने रविवार की शाम एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बलमचक गांव के पास से 132 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने मौके से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

धोरैया थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से अवैध शराब की खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम बलमचक गांव के पास पहुंची। इस दौरान पुलिस को देखकर झारखंड की ओर से टोटो पर आ रहे चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन तुरंत पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान टोटो से विभिन्न ब्रांड की 132 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान झारखंड के पथरगामा थाना क्षेत्र के तरडीहा गांव निवासी पवन कुमार दास और गोड्डा थाना क्षेत्र के दलदली गांव निवासी वैजनाथ कुमार दास के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त टोटो को भी जब्त कर लिया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर शराब तस्करी की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में पुलिस का मुख्य उद्देश्य अवैध कारोबार में संलिप्त तस्करों पर सख्त कार्रवाई करना और आम लोगों को अवैध शराब के सेवन से बचाना है।पुलिस की यह कार्रवाई शराब तस्करी पर लगातार की जा रही सख्ती का हिस्सा है। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध शराब के धंधे को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसपर अंकुश लगाने की कवायद लगातार जारी रहेगी।

Also Read This: BANKA NEWS: पोखर में डूबने से वृद्ध की हुई मौत, परिजनों में पसरा मातमी सन्नाटा » Recent Bihar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *