भागलपुर रेंज में 27 पुलिसकर्मियों का सम्मान, शानदार कार्रवाई के लिए आईजी ने जांबाज पुलिसकर्मी को किया सम्मानित

BHAGALPUR: भागलपुर रेंज के अंतर्गत आने वाले भागलपुर, बांका और नवगछिया पुलिस जिलों के 27 पुलिस अफसरों और कर्मियों को शुक्रवार को सम्मानित किया गया। समीक्षा भवन सभागार में आयोजित गरिमामय समारोह में रेंज आईजी विवेक कुमार ने सभी चयनित पुलिस पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। यह सम्मान बिहार पुलिस मुख्यालय, अपराध अनुसंधान विभाग के निर्देश पर दिया गया है। अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र के साथ निर्धारित पुरस्कार राशि भी दी जानी है

समारोह में वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव, नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार, सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह सहित तीनों जिलों के डीएसपी और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

आईजी विवेक कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस की असली पहचान उसके कार्य से होती है। उन्होंने कहा, “बेहतर काम करने वाले अधिकारियों और कर्मियों को सम्मान पाने से कोई नहीं रोक सकता। आप सभी ने कठिन परिस्थितियों में साहस, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया है। यह प्रशस्ति पत्र केवल एक औपचारिक सम्मान नहीं, बल्कि आपकी मेहनत और समर्पण की सार्वजनिक सराहना है।” उन्होंने आगे कहा कि अपराध नियंत्रण, अवैध खनन पर कार्रवाई, शराब तस्करी के खिलाफ अभियान और अन्य संगीन आपराधिक मामलों के सफल उद्भेदन में इन पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कई मामलों में टीमवर्क और त्वरित कार्रवाई के कारण बड़ी घटनाओं को टाला जा सका।

नवगछिया पुलिस जिला के सम्मानित कर्मी

  • राजेश कुमार – ₹7,500
  • देबक पासवान – ₹6,000
  • निलेश कुमार शर्मा – ₹6,000
  • एसआई विनय सिंह – ₹5,000
  • ओम प्रकाश – ₹5,000भागलपुर पुलिस जिला के सम्मानित कर्मी
  • भागलपुर पुलिस जिला के सम्मानित कर्मी
  • राजेश कुमार – ₹7,500
  • रंजीत कुमार – ₹7,500
  • विकास कुमार – ₹6,000
  • दिनेश कुमार सिंह – ₹6,000
  • विनय कुमार सिंह – ₹5,000
  • बांका पुलिस जिला के सम्मानित कर्मी
  • राज रतन – ₹7,500
  • सुधीर कुमार – ₹6,000
  • चंद्रदीप – ₹6,000
  • दीपक पासवान – ₹5,000
  • राजू कुमार ठाकुर – ₹5,000
  • मंटू कुमार – ₹5,000
  • अमन कुमार – ₹5,000
  • सुनील कुमार सिंह – ₹5,000
  • कमलेश साहनी – ₹5,000
  • प्रशांत कुमार – ₹5,000
  • विमलेश कुमार – ₹5,000

अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के सम्मान से न केवल संबंधित पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ता है, बल्कि पूरे पुलिस बल में सकारात्मक संदेश जाता है। इससे अन्य कर्मियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

समारोह के अंत में सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई दी गई और उनसे भविष्य में भी इसी समर्पण और ईमानदारी के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की गई। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया कि उत्कृष्ट कार्य करने वालों को समय-समय पर इसी प्रकार प्रोत्साहित किया जाता रहेगा, ताकि कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *