भागलपुर में फ्लैट से युवक का सड़ा-गला शव बरामद, इलाके में हड़कंप।



भागलपुर : जोगसर थाना क्षेत्र में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब तपस्वी नर्सिंग होम के पास स्थित एक किराए के फ्लैट से युवक का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान आरा निवासी रोहित पांडे के रूप में हुई है।


जानकारी के अनुसार रोहित पांडे भागलपुर में शेयर मार्केट का कारोबार करता था और कई सालों से अकेले फ्लैट में रह रहा था। बीते कई दिनों से उसका फोन नहीं लगने पर छोटा भाई वहां पहुंचा। दरवाजा अंदर से बंद होने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा तोड़कर बाथरूम से शव बरामद किया।

बताया जा रहा है कि शव कई दिनों पुराना होने के कारण पूरी तरह से सड़ चुका था। मृतक की मां बिहार पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर आरा में पदस्थापित हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *