एबीवीपी ने कुलपति को सौंपा विश्वविद्यालय की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन





भागलपुर : आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के एक प्रतिनिधिमंडल ने तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के नवनियुक्त प्रभारी कुलपति से मुलाकात कर छात्रहित से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं को उठाया गया:
1. बीपीएससी परीक्षा और विश्वविद्यालय परीक्षा तिथि में टकराव:
दिनांक 13 सितंबर 2025 को बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा आयोजित की गई है, जिसमें विश्वविद्यालय के हजारों छात्र-छात्राएँ भाग ले रहे हैं। इसी दिन स्नातकोत्तर सेमेस्टर-4 एवं एक दिन पूर्व स्नातकोत्तर सेमेस्टर-2 की परीक्षा निर्धारित है। परिषद ने परीक्षा की तिथियों में संशोधन की मांग की ताकि छात्र दोनों परीक्षाओं में शामिल हो सकें।

2. प्रतीक्षा विभाग में स्टाफ की भारी कमी:
छात्रों को डिग्री, माइग्रेशन सर्टिफिकेट, अंकपत्र आदि प्राप्त करने में अत्यधिक विलंब हो रहा है। परिषद ने प्रतीक्षा विभाग में अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग की।

3. यूजी सेमेस्टर-3 परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी:
UG Semester-3 (सत्र 2023–2027) के परिणामों में गंभीर त्रुटियाँ, जैसे कि अंक गलत होना, अनुपस्थित दिखाना, या परिणाम न आना, जैसी समस्याएँ सामने आई हैं। परिषद ने इसके लिए विशेष जाँच समिति के गठन की मांग की।

4. नामांकन प्रक्रिया को पूर्णतः ऑनलाइन करने की मांग:
छात्रों को पारंपरिक नामांकन प्रक्रिया में भारी परेशानी होती है। परिषद ने डिजिटल एवं ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया लागू करने की आवश्यकता हैं

इस अवसर पर प्रदेश सह मंत्री कुणाल पांडेय ने कहा कि “छात्रों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए ABVP हर स्तर पर संघर्ष के लिए तैयार है।”
राज्य विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख हैप्पी आनंद ने कहा कि “विश्वविद्यालय में पारदर्शिता, समयबद्धता और जवाबदेही लाना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।”


प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय के नवनियुक्त प्रभारी कुलपति का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। कुलपति महोदय ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समाधान का आश्वासन दिया एवं संबंधित पदाधिकारियों को बुलाकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कुलपति द्वारा दिए गए आश्वासन का स्वागत किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *