Bhagalpur: नाथनगर में निर्दलीय प्रत्याशी जयप्रकाश मंडल ने मांगा जनता का समर्थन, कहा – “सेवा के लिए राजनीति में आया हूं, सत्ता के लिए नहीं”




Bhagalpur Election 2025: भागलपुर के नाथनगर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी जयप्रकाश मंडल (चुनाव चिन्ह कुकर छाप, क्रमांक संख्या 10) ने क्षेत्र की जनता के बीच बैठक कर समर्थन की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी असली ताकत है और वे विधायक बनने के बाद जनता की हर समस्या को प्राथमिकता के साथ हल करेंगे।

जयप्रकाश मंडल ने बताया कि उनका पहला लक्ष्य नाथनगर क्षेत्र के मामलखा के मसाडू गांव में हर साल बाढ़ के दौरान होने वाले कटाव की समस्या को स्थायी रूप से समाप्त करना होगा। उन्होंने कहा कि गंगा के कटाव से हर वर्ष कई घर नदी में समा जाते हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी नुकसान झेलना पड़ता है। इस समस्या का स्थायी समाधान लाना उनका पहला कदम होगा।

बैठक के दौरान मंडल ने कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और वह बदलाव सेवा-भाव से ही संभव है। “मैं राजनीति में सेवा के लिए आया हूं, सत्ता के लिए नहीं,” उन्होंने कहा। उन्होंने वादा किया कि क्षेत्र की हर बुनियादी आवश्यकता — सड़क, शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं — को लेकर वे गंभीर प्रयास करेंगे।जयप्रकाश मंडल ने जनता से अपील की कि वे उन्हें पूर्ण बहुमत से जिताकर सदन भेजें, ताकि वे नाथनगर के विकास की नई कहानी लिख सकें। उन्होंने कहा कि जनता का साथ और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है, और वे हर हाल में जनता के भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *