भागलपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर भागलपुर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए (NDA) के समर्पित प्रत्याशी श्री रोहित पांडेय ने रविवार को अपने निजी आवास पर खरना का प्रसाद वितरण किया और परिवार सहित विधिवत छठ पूजा संपन्न की। इस दौरान श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।
रोहित पांडेय ने इस अवसर पर कहा कि छठ पर्व बिहार की संस्कृति, परंपरा और आस्था का जीवंत प्रतीक है। यह पर्व सूर्य उपासना के माध्यम से स्वच्छता, संयम और अनुशासन का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि बिहार की पहचान उसकी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर में निहित है, और छठ पर्व उसी धरोहर की उज्ज्वल मिसाल है।खरना के शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग, समर्थक, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उनके आवास पर पहुंचे।
उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और छठ मइया से परिवार, समाज और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।श्री पांडेय ने आगंतुकों का सादर स्वागत किया और सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि छठी मइया की कृपा से प्रदेश में शांति, सद्भाव और समृद्धि बनी रहे, यही मेरी प्रार्थना है।कार्यक्रम के सफल आयोजन में भाजपा एवं एनडीए गठबंधन के स्थानीय पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का विशेष योगदान रहा। पूरा वातावरण भक्ति और लोक आस्था से ओतप्रोत रहा, जहां हर ओर छठ मइया के गीतों और श्रद्धा का स्वर गूंजता रहा।
