BHAGALPUR NEWS: भागलपुर का सामाजिक संस्था “दी केयर ऑफ ह्यूमैनिटी” की ओर से रविवार को मुस्लिम माइनॉरिटी कॉलेज, भागलपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कॉलेज छात्रों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
आयोजन के दौरान करीब 100 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिसे जरूरतमंद मरीजों तक पहुँचाया जाएगा। शिविर में संस्था के सदस्य मोहम्मद जीशान, अकबर टाइगर खान, तकी अहमद जावेद सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान जीवन बचाने का एक महान कार्य है और इससे समाज में सेवा भावना को बल मिलता है।वाइस प्रेसिडेंट मोहम्मद जीशान ने कहा कि “संस्था का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना है। हर स्वस्थ व्यक्ति को समाज की भलाई के लिए रक्तदान अवश्य करना चाहिए।” कॉलेज प्रशासन ने इस पहल की सराहना की और इसे समाजहित में सराहनीय कदम बताया।
Also Read This: BHAGALPUR NEWS: लंदन से सम्मान पाकर लौटे डॉ. अजय कुमार सिंह, ढोल-नगाड़ों के साथ भागलपुर ने मनाया उपलब्धि का जश्न » Recent Bihar
