BPSC 71th PT: भागलपुर में 44 केंद्रों पर आयोजित बीपीएससी परीक्षा, सख्ती से हुई जांच » Recent Bihar

BPSC PT EXAM 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शनिवार को भागलपुर जिले के 44 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हो रही है। यह परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक ली जाएगी। परीक्षा केंद्र नगर निगम क्षेत्र सहित ग्रामीण प्रखंड जगदीशपुर में भी बनाए गए हैं। सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ विभिन्न केंद्रों पर पहुंचने लगी थी।

आयोग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, सभी परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार सुबह 9:30 बजे से खोल दिए गए थे। अभ्यर्थियों के प्रवेश और जांच प्रक्रिया तभी से शुरू कर दी गई थी। लेकिन ठीक 11 बजे के बाद मुख्य द्वार बंद कर दिए गए और किसी भी परीक्षार्थी को भीतर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। इस बीच समय पर पहुंचे अभ्यर्थियों को बिना किसी परेशानी के परीक्षा हॉल में प्रवेश मिल गया, जबकि कुछ देर से पहुंचे परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं मिल सका।

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और जांच की कड़ी व्यवस्था रही। प्रवेश के समय सभी अभ्यर्थियों की गहन जांच की गई। मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स व अन्य प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा केंद्र के बाहर ही जमा कराई गई। जिले के डीएम ने जानकारी दी कि परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त ढंग से कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *