भागलपुर में निर्वाचन तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की बैठक, मतदान प्रतिशत बढ़ाने का निर्देश » Recent Bihar

BHAGALPUR:  बिहार विधानसभा  चुनाव 2025 के सफल, स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भागलपुर के समीक्षा भवन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक हृदयकांत सहित संबंधित पदाधिकारी और सभी कोषांगों के प्रभारी उपस्थित थे। बैठक में निर्देश दिया गया कि स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के तहत उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाए, जहां पिछले चुनाव में मतदान प्रतिशत कम रहा था। ऐसे क्षेत्रों में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार चलाने और पिछली बार मतदान से वंचित रहे लोगों की पहचान कर उन्हें मतदान केंद्र तक लाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने बताया कि जिले में मतदाता पर्चियों का वितरण कार्य प्रगति पर है।

अब तक 11 लाख पर्चियों का वितरण शेष है, जबकि परिवार स्तर पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए चार लाख वोटर गाइड पुस्तिकाएं प्राप्त हो चुकी हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि 2 नवंबर तक सभी वोटर इनफॉर्मेशन स्लिप और गाइड पुस्तिकाओं का वितरण पूरा कर लिया जाए।उन्होंने मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण और सुविधा के लिए फॉर्म भरने, ईवीएम संचालन, मतदान दिवस की रूपरेखा और रिसीविंग सेंटर पर जमा प्रक्रिया से संबंधित छोटे वीडियो तैयार कराने का निर्देश भी दिया, जिससे मतदान कर्मियों को व्यवहारिक सहायता मिल सके।बैठक में सामग्री कोषांग, अभ्यर्थी व्यय कोषांग, आदर्श आचार संहिता कोषांग, वज्रगृह और मतगणना कोषांग की तैयारियों की समीक्षा की गई।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, सहायक समाहर्ता जितिन कुमार और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *