भागलपुर। रविवार को शहर के ऐतिहासिक जिला स्कूल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब स्कूल परिसर में स्थित बंद पड़ी लाइब्रेरी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और लाइब्रेरी में रखे कई पुराने कागजात व दस्तावेज जलकर राख में बदल गए।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।हालांकि, आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, शॉर्ट सर्किट या किसी जलते पदार्थ के कारण आग लगी हो सकती है।मौके पर मौजूद रात्रि प्रहरी मनीक चंद ने बताया कि जब उन्होंने लाइब्रेरी की ओर से धुआं निकलते देखा, तो तुरंत डायल 112 पर कॉल कर अग्निशमन विभाग को सूचना दी।
हालांकि, आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, शॉर्ट सर्किट या किसी जलते पदार्थ के कारण आग लगी हो सकती है।मौके पर मौजूद रात्रि प्रहरी मनीक चंद ने बताया कि जब उन्होंने लाइब्रेरी की ओर से धुआं निकलते देखा, तो तुरंत डायल 112 पर कॉल कर अग्निशमन विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गई।अग्निशमन पदाधिकारी बासूकी राय ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।
