भागलपुर में Piaggio Electric Auto अल्ट्रा 236+ का भव्य लॉन्च, भाजपा नेता बंटी यादव ने किया शुभारंभ


BHAGALPUR NEWS : भागलपुर के जीरोमाइल रानी तालाब स्थित ए बी संस में शनिवार को पियाजियो इलेक्ट्रिक ऑटो का नया अल्ट्रा मॉडल 236+ लॉन्च किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पियाजियो अधिकृत ई-शोरूम में किया गया। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना के बाद गाड़ी की पहली यूनिट का अनावरण हुआ, जिसका शुभारंभ भाजपा नेता बंटी यादव ने किया। शोरूम के निदेशक ने बताया कि नई इलेक्ट्रिक ऑटो की कीमत ₹3,88,000 रखी गई है। कंपनी ने ग्राहकों को भरोसा दिलाया कि इस मॉडल के साथ पांच साल या ढाई लाख किलोमीटर की वारंटी उपलब्ध होगी। साथ ही, आसान फाइनेंसिंग विकल्प भी खरीदारों को सुविधा प्रदान करेगा।

इस मौके पर निष्कर्ष शोरूम के निदेशक विनोद कुमार सिंह, मुकेश कुमार सिंह और कई विभागीय अधिकारी तथा ग्राहक भी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि यह मॉडल न केवल बेहतर माइलेज व आधुनिक तकनीक से लैस है, बल्कि पर्यावरण के अनुकूल भी है। लॉन्चिंग के दिन ही कई ग्राहकों को गाड़ियों की डिलीवरी भी की गई। कंपनी प्रतिनिधियों ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए, भागलपुर में यह मॉडल कारोबारियों और आम लोगों दोनों के लिए फायदेमंद साबित होगा। स्थानीय उपभोक्ताओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि नई ई-ऑटो रोजगार और परिवहन दोनों क्षेत्रों में नया विकल्प बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *