Bhagalpur News:  डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की चुनावी तैयारी की गहन समीक्षा, मतदाता सूची और बूथ टैगिंग पर दिए कड़े निर्देश

BHAGALPUR NEWS: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारी को लेकर बुधवार को समीक्षा भवन भागलपुर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में एसआईआर के तहत प्राप्त प्रपत्र 6, 7 और 8 के निष्पादन को विधानसभावार समीक्षा किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी आवेदनों का क्रॉस वेरिफिकेशन अनिवार्य रूप से कराया जाए तथा इन्हें अधिकतम पाँच दिनों के भीतर निपटा दिया जाए।

चुनाव तैयारी के क्रम में जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों को 3 सितम्बर तक ही सीएपीएफ अवसान स्थल का सत्यापन करने तथा सभी मतदान केंद्रों पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधा (AMF) की जाँच कराने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि सभी बीडीओ अपने सेक्टर पदाधिकारी, एसएसटी एवं एफएसटी की सूची का पुनरावलोकन कर आवश्यक संशोधन करें। निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों को शीघ्र ही वल्नरेबिलिटी मैपिंग कर लेने को कहा गया। जिलाधिकारी ने सीएपीएफ डिप्लॉयमेंट की दृष्टि से बूथ टैगिंग की अग्रिम योजना बनाने का भी आदेश दिया।

इसके अतिरिक्त एसडीओ और सीडीपीओ को कानून-व्यवस्था से जुड़े आँकड़े संकलित करने, BNSS की धारा 107, 110 और बॉन्ड डाउन कार्रवाई सुनिश्चित कराने, एवं क्षेत्र बदर हेतु थाने से प्रस्ताव भेजने को कहा गया।जिलाधिकारी ने सभी वीडियो (B.D.O.) को निर्देश दिया कि वे सभी मतदान बूथों से सड़क संपर्क की स्थिति जांचें। जहाँ सड़कें खराब हैं, वहाँ संबंधित विभाग से पूर्व में ही मरम्मत करवाने का प्रस्ताव भेजें। साथ ही प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदाता संख्या समेत आवश्यक चिह्नांकन सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि प्रत्येक ईआरओ अपने रिसीविंग और डिस्पैच सेंटर का उपयुक्त स्थल तय करें। अधिकतम 30 बूथ पर एक रिसीविंग सेंटर होगा। वाहनों के लिए अलग पार्किंग स्थल, पेट्रोल पंपों की सूची और ईंधन आपूर्ति की अग्रिम व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। वाहनों पर बूथ नंबर का स्टिकर रहेगा और चालकों को पहले से तेल कूपन उपलब्ध होंगे।

जिला शिक्षा पदाधिकारी को सभी मतदान केंद्रों पर रसोइयों की टैगिंग, वहीं डीपीओ आईसीडीएस को सेविका-सहायिकाओं की टैगिंग करने का निर्देश दिया गया।बैठक में उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, अपर समाहर्ता (राजस्व) दिनेश राम, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) विकास कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया ऋतुराज प्रताप सिंह, कहलगांव के अशोक कुमार मंडल और सभी बीडीओ ऑनलाइन माध्यम से जुड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *