भागलपुर में प्रेम प्रसंग के चक्कर में 4 बच्चे की माँ अपने प्रेमी संग हुई फरार, पति पहुंच थाना

रिपोर्ट – सुमित कुमार, भागलपुर

BHAGALPUR: भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 21 शंकर टॉकीज के समीप में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक चार बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। इस मामले को लेकर पति रामचंद्र तूरी ने जोगसर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पति रामचंद्र तूरी ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी बिना देवी का छोटी साहेबगंज निवासी टिंकू चौधरी के साथ विगत वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व में दोनों के बीच विवाद भी हुआ था, जिसे आसपास के मोहल्लेवासियों ने समझौता करा दिया था। लेकिन पत्नी ने फिर से अपने प्रेमी के साथ संपर्क बनाए रखा और अब उसके साथ फरार हो गई है।

रामचंद्र के परिजनों ने आरोप लगाया है कि टिंकू चौधरी उनकी गैर मौजूदगी में घर आता था और जब उन्होंने विरोध किया तो वह मारपीट करने की धमकी देता था। उन्होंने बताया कि बिना देवी के चार बच्चे हैं, जिनमें तीन लड़की और एक लड़का है। बच्चे ने भी बताया कि उसकी मां टिंकू के साथ फरार हो गई है। वार्ड 21 के स्थानीय पार्षद संजय सिन्हा ने बताया कि इस वार्ड के इलाके में नशा चरम पर है और लोग नशे के आदी बन चुके हैं। उन्होंने बताया कि नशे के कारण लोग कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं और परिवार को पैसे नहीं मिलने के कारण घर चलना मुश्किल हो जाता है, जिसके कारण वे लोग गैर लोगों के संपर्क में आकर घर छोड़ देते हैं. जोगसर थाने में रामचंद्र के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *