BHAGALPUR NEWS: :नवगछिया के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक रहा। दरअसल भागलपुर सांसद अजय कुमार मंडल ने न्यू तीनसुकिया–अमृतसर एक्सप्रेस (15933/15934) को नवगछिया रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह ठहराव भागलपुर सांसद अजय कुमार मंडल के निरंतर प्रयास और रेल मंत्रालय की स्वीकृति से संभव हुआ है। वहीं सांसद अजय कुमार मंडल ने कहा कि इससे पूरे इलाके के यात्रियों को सुविधा होगी, अब नवगछिया से सीधे पूर्वोत्तर राज्यों जैसे पंजाब एवं हरियाणा तक की यात्रा और आसान हो जाएगी यह ठहराव नवगछिया ,भागलपुर सहित आसपास के यात्रियों के लिए बड़ी सौगात है। इस ट्रेन के ठहराव के लिए
भागलपुर सांसद अजय कुमार मंडल ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। नवगछिया क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को पूरा कर सबके लिए यह सौगात देने के लिए नवगछिया क्षेत्र की जनता ने सहृदय माननीय सांसद को धन्यवाद दिया एवं आभार व्यक्त किया।
हरी झंडी दिखाने के दौरान प्रदेश महासचिव सह गोपालपुर विधानसभा प्रभारी महिला प्रकोष्ठ जदयू, बिहार अर्पणा कुमारी, जदयू मछुआ आयोग सदस्या रेणु देवी, जदयू जिला अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, के अलावा सैकड़ो की संख्या में एनडीए के पदाधिकारी ,कार्यकर्तागण एवं जनता जनार्दन मौजूद रहे।
