भागलपुर में एनडीए प्रत्याशी रोहित पांडेय की भव्य पदयात्रा, जनता से किया जनसमर्थन का आह्वान


भागलपुर | एनडीए के ऊर्जावान और समर्पित प्रत्याशी रोहित पांडेय ने शुक्रवार को भागलपुर विधानसभा क्षेत्र के ईश्वर नगर मंडल अंतर्गत विभिन्न इलाकों — मुंदीचक, भीखनपुर एक नंबर गुमटी, दो नंबर गुमटी, बारह नंबर गुमटी, भट्टा रोड और लालू चक आदि में भव्य पदयात्रा एवं जनसंपर्क अभियान चलाया।इस दौरान पांडेय ने स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित किया, उनकी समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने पिछले वर्षों में बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए जो कार्य किए हैं,

वे जनता के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं। आने वाले चुनाव में जनता के आशीर्वाद से भागलपुर में फिर एक बार कमल खिलाने का संकल्प लेकर वे आगे बढ़ रहे हैं।पांडेय ने कहा—”भागलपुर की जनता ने सदैव राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन पर भरोसा जताया है। मैं इस विश्वास को और अधिक सशक्त बनाऊंगा ताकि भागलपुर प्रदेश और देश के विकास का केंद्र बन सके।

“कार्यक्रम के दौरान जिला पूर्व अध्यक्ष अभय बर्मन, जिला उपाध्यक्ष अंजना प्रकाश, ईश्वर नगर मंडल अध्यक्ष अमित ट्विंकल, मंडल महामंत्री हेमंत शर्मा, अनंत चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष गीता शर्मा, कंचन पांडेय, आकाश मिश्रा, विश्वजीत मिश्रा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अमन मंडल, युवा मोर्चा अध्यक्ष सोनू साह, मंडल महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रीति पांडेय और रिंकू वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।एनडीए कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर गठबंधन के पक्ष में समर्थन की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *