भागलपुर के प्रमंडलीय आयुक्त के निर्देश पर मायागंज अस्पताल का त्रिस्तरीय मेडिकल टीम ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा » Recent Bihar

रिपोर्ट – सुमित कुमार, भागलपुर

BHAGALPUR NEWS: भागलपुर के प्रमंडलीय आयुक्त के निर्देश पर गठित त्रिस्तरीय मेडिकल टीम ने जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) का निरीक्षण किया। टीम ने आईसीयू के लाइफ सपोर्ट सिस्टम, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सप्लाई और डिजिटल सुविधाओं की जांच की। इसके साथ ही जनरल आईसीयू, मेडिसिन आईसीयू और पीकू वार्ड का भी मुआयना किया गया।



निरीक्षण दल में रीजनल असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. रामप्रीत सिंह, मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. हेमशंकर शर्मा, अस्पताल अधीक्षक डॉ. अविलेश कुमार, एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार और डॉ. रेखा कुमारी शामिल थे।टीम ने मरीजों और उनके परिजनों से इलाज, देखभाल और भोजन की गुणवत्ता को लेकर फीडबैक लिया। मरीजों ने सुविधाओं को संतोषजनक बताया, वहीं परिजनों ने डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की तत्परता की सराहना की।

टीम ने हर वार्ड में मरीजों से फीडबैक लिया। उनसे इलाज, देखभाल और भोजन की गुणवत्ता के बारे में पूछा। मरीजों ने व्यवस्था को संतोषजनक बताया। परिजनों ने डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की सक्रियता की सराहना की।डॉ. रामप्रीत सिंह ने बताया कि निरीक्षण में व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। डॉक्टरों की टीम ने जानकारी दी कि अस्पताल में नई तकनीकी मशीनें लगाई गई हैं। अब मरीजों को प्राइवेट अस्पताल जाने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि सभी सुविधाएं यहीं उपलब्ध हैं। मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर वास्तविक समस्याएं समझने का प्रयास भी किया गया। माना जा रहा है कि इस कड़े निरीक्षण के बाद अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में जल्द ही सुधार देखने को मिल सकता है। मरीजों को साफ-सुथरे वातावरण और बेहतर इलाज का लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *