भागलपुर : 22 अगस्त को होने वाली वोटर अधिकार यात्रा को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के कई दिग्गज नेताओं के आने से पहले भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने प्रेस वार्ता कर तीखा हमला बोला।
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि यह यात्रा केवल वोटरों को दिग्भ्रमित करने की कोशिश है लेकिन बिहार की जनता सच को भली-भांति जानती है।
उन्होंने जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पीके जहां भी जाते हैं लंबी-लंबी गप मारकर लौट आते हैं क्योंकि उनकी पार्टी में कोई सुनने वाला ही नहीं है।
प्रेस वार्ता से पूर्व शाहनवाज हुसैन ने कचहरी चौक स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन भी किया।
