प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले अश्विनी चौबे, राम प्रतिमा और पारंपरिक कलाकृतियाँ भेंट

DESK:  बिहार चुनाव के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार चौबे ने गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण, आत्मीय और प्रेरणादायी रही। श्री चौबे ने बताया कि प्रधानमंत्री के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से उन्हें नई ऊर्जा और उत्साह प्राप्त हुआ है।

मुलाकात के दौरान श्री चौबे ने पटना के गांधी मैदान में 6 जुलाई 2025 को होने वाले भगवान परशुराम जन्म महोत्सव व सनातन महाकुंभ में पूजित भगवान श्रीराम की प्रतिमा को प्रधानमंत्री मोदी को ससम्मान भेंट किया।

इसके अलावा उन्होंने अंग प्रदेश की प्रसिद्ध मंजूषा पेंटिंग, मिथिला की पारंपरिक मधुबनी पेंटिंग और दोनों कलाओं की सुंदरता से निर्मित एक विशेष अंग वस्त्र भी प्रधानमंत्री को समर्पित किया।
अश्विनी चौबे ने अपनी रचित पुस्तकों — “सनातन संग भारत, सनातन संवाद” और “केदारनाथ की त्रासदी (त्रिनेत्र)” — की प्रति भी प्रधानमंत्री को भेंट की। उन्होंने कहा कि यह भेंटवार्ता राष्ट्रहित, सांस्कृतिक समर्पण और प्रेरणा का अद्भुत संगम रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *