NAUGACHIA: नवगछिया के खरीक बाजार स्थित बाबा गणिनाथ धाम मंदिर में शनिवार को 21वां वार्षिक पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूजा संपन्न हुई। पूजाोत्सव के दौरान मंदिर में विधिवत पूजन और भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ।आज रविवार को बाबा गणिनाथ धाम में नया कमेटी का गठन किया गया। नई कमेटी में अशोक साह को अध्यक्ष, परशुराम कुमार साह को सूचना मंत्री, अरबिंद साह को उपाध्यक्ष, राम चंदन साह और अमित साह को उपदेशन, महेश साह को कोषाध्यक्ष तथा संजय साह को सचिव पद पर नियुक्त किया गया। इसके साथ ही हलवाई समाज के 15 बच्चों को सम्मानित किया गया।

इस सम्मान समारोह में कटिहार से आए मनोज साह, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष टुनटुन साह, खरिक प्रखंड प्रमुख, संघ भागलपुर के जिलाध्यक्ष शंकर यादव उर्फ दल्लू बाबू, और खरीक धाम के पदाधिकारी उपस्थित थे।
