रिपोर्ट – मनीष कुमार मौर्या, नवगछिया
नवगछिया। कदवा के थाना चौक समीप, फोरलेन सड़क (एसएच-58,) पर, सोमवार को अपहरण करीब 4:00 बजे एक ट्रक की चपेट में आने पर मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका पूर्णिया जिले के रूपौली प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर थाना क्षेत्र के छर्रापट्टी पांचू टोला निवासी स्व० चंदन शर्मा की पत्नी हेमा देवी बताई जा रही है। वहीं मोटरसाइकिल पर सवार चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हुए हैं।
जिसमें दोनों पति-पत्नी हीं बताई जा रही है। दोनों जख्मी में एक चालक मनोज शर्मा व उसकी पत्नी विशेखा देवी है। सभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर नवगछिया की ओर जा रहे थे। जैसे हीं कदवा थाना चौक के समीप पहुंचे कि वहां पानी गिराने वाली एक ट्रेक्टर से जुड़े पानी टंकी की गाड़ी खड़ी थी। जिसे पास करने के दौरान मोटरसाइकिल सवार बगल कट कर निकल रहे थे इसी बीच पीछे से आ रही एक ट्रक ने जोरदार ठोकर मारी दी। जिसके बाद संतुलन खो कर गिरने से यह हादसा हुआ। घटना के बाद कदवा थाना की पुलिस ने सभी को उठाकर अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा।
जहां दोनों जख्मी पति-पत्नी की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया है। वहीं मृतिका हेमा देवी की पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि मृतका को एक पंद्रह वर्षीय पुत्र व उससे छोटी एक पुत्री भी है। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक चालक को वाहन के साथ हिरासत में ले लिया है।
