रिपोर्ट – मनीष कुमार मौर्या, नवगछिया
नवगछिया। मंगलवार की शाम ढोलबज्जा बाजार में एक किराना दुकानदार एवं वहां ढोलबज्जा थाना के कुछ पुलिस कर्मियों के बीच कहासुनी के दौरान नोंक-झोंक हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि- दोनों तरफ से नोंक-झोंक के साथ धक्का-मुक्की भी हुई है। मालूम हो कि- ढोलबज्जा पंचायत के वार्ड नंबर-03 के संजय साह एक वार्ड सदस्य भी हैं। जहां संजय साह अपना किराना की दुकान चलाते हैं। वहीं थाना की एसआई राजेन्द्र राम अन्य के साथ सौदा खरीदने गया हुआ था।
दोनों के बीच विवाद के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों की मानें तो दुकानदार संजय साह का दिमागी हालत ठीक नहीं है। वहीं घटना के बाद पुलिस ने संजय साह को गिरफ्त में ले लिया है।
उक्त बातों को लेकर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार यादव ने बताया कि- दुकानदार ने पुलिस कर्मी को गाली-गलौज कर रहा था। इसलिए गिरफ्त में लेकर पूछताछ की जा रही है।
