ढोलबज्जा व कदवा थाना में शांति समिति की बड़ी बैठक, सरस्वती पूजा से पहले पुलिस अलर्ट !

रिपोर्ट – मनीष कुमार मौर्या, नवगछिया

नवगछिया। अगामी 23 जनवरी को होने वाले सरस्वती पूजा को लेकर शनिवार को ढोलबज्जा थाना व रविवार को कदवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए ढोलबज्जा के प्रभारी थाना अध्यक्ष निशांत कुमार व कदवा थाना अध्यक्ष नागेश्वर सिंह ने क्षेत्र के उपस्थित गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए शांति विधि-व्यवस्था बनाए रखने की अपील किया है।

साथ हीं प्रतिमा स्थापित करने वाले पूजा समितियों को 20 जनवरी तक आवेदन देकर लाइसेंस निर्गत करा लेने को गया है। वहीं पूजा व विसर्जन में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की बात कही गई है। वहीं शराबियों व हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *