नवगछिया: कदवा में पशुओं की चारा लाने गए युवक की कोसी नदी में डूबने से हुई मौत

रिपोर्ट – मनीष कुमार मौर्या, नवगछिया

नवगछिया। गुरुवार के दिन करीब 11:00 बजे कदवा थाना क्षेत्र के बोड़वा टोला निवासी हीरा मंडल के पुत्र संतोष (25) की मौत कोसी नदी के कुरिया धार में डूबने से हो गई। बताया जा रहा है कि- मृतक पशुओं की चारा लाने कुरिया धार होकर अपनी खेत जा रहा था। जहां अथाह पानी में चले जाने से उसका मौत हो गया। घटना की सूचना मिलते हीं परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने आपदा मित्र विनय कुमार सिंह, हिमांशु कुमार, दीपक कुमार व अनिकेत कुमार के सहयोग से युवक का शव कोसी नदी से बाहर निकाला।

जहां शव को देख परिजनों चित्कार कर बेसूद हो जा रहे थे। परिजनों ने बताया कि- मृतक संतोष तीन भाइयों में सबसे बड़ा और शादीशुदा था। संतोष को एक लड़का व एक लड़की भी है। घटनास्थल पर पहुंचे कदवा थाने की पुलिस ने शव का पंचनामा बना कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *