रिपोर्ट – मनीष कुमार मौर्या, नवगछिया
नवगछिया। बिहार में विधानसभा चुनाव के आज आखिरी दिन यानी रविवार को एनडीए के समर्थन में शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के लिए एक जनसभा को संबोधित करने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी कदवा के आदर्श इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय कदवा के मैदान पहुंचे। जहां एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं अपनी सभा को सफल बनाने का अथक प्रयास कर रहे थे। इसी बीच 12:41बजे दोपहर में सम्राट चौधरी जनसभा स्थल हेलीपैड पहुंचे और 13:01 बजे तक सभा संबोधित करते हुए अपने गंतव्य की ओर निकल पड़े।
इस बीस मिनट के दौरान जनसभा संबोधन के दौरान डिप्टी सीएम ने जन सुराज पर निशाना साधते हुए कहा कि आज कल जान रहे हैं – एगो जन सुराज मे भी खड़ा हौयलो छैय, एक एक वोट तीर छाप पर दियो। सम्राट चौधरी ने जिक्र करते हुए कहा- बोलो देभौ नै। इतने में भारत माता की जय हो..? जय के नारे लगाते हुए बुलो मंडल को पुष्प माला पहनता। वहीं मनोज यादव व दिलीप को भाजपा का शपथ दिलाया। इसी बीच नवगछिया प्रखंड के कोसी पार वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी भी कदवा में अपने प्रत्याशी डब्ल्यू यादव के समर्थन में एक जनसभा आयोजित किया।
