रिपोर्ट – मनीष कुमार मौर्या, नवगछिया
NAUGACHIA: नवगछिया के एनएच-31 पर लगातार रफ्तार का कहर जारी है। जहां सड़क दुर्घटनाओं की दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कहीं न कहीं हर रोज सड़क दुघर्टनाओं में शिकार हुए लोगों की खून से वहां की काली सड़कें लाल हो जा रही है। बुधवार की अहले सुबह नवगछिया के एनएच-31 पर तेज रफ्तार दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर में एक ट्रक के चालक व दुसरे ट्रक के उपचालक की मौत हो गई है। घटना भवानीपुर थाना क्षेत्र के बीरबन्ना के पास की बताया जा रहा है। जिसमें एक चालक की मौत मौके पर हीं हो गया था तो वहीं दुसरे ट्रक के उपचालक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मक्का लदा एक ट्रक खगड़िया से नवगछिया की ओर व दुसरा गिट्टी लदा ट्रक नवगछिया की ओर से आ रही थी। मक्का लदे ट्रक को उसके उपचालक चला रहे थे।
जिसके चालक सोया हुआ था। ट्रक काफी तेज गति से चला रहा था। जिसके कारण उपचालक नियंत्रित नहीं कर पाए और दुर्घटना का शिकार हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय थाना की पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ट्रक में फंसे शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेज दिया। मृतक चालक झारखंड के कोडरमा जिला अंतर्गत डोमचक थाना क्षेत्र के जेरवाडीह निवासी रामप्रसाद राय के पुत्र हिमांशु कुमार(31) व दुसरा मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत मैठी गांव निवासी बैजू राम के पुत्र ऋतिक कुमार (21)
वहीं बुधवार की दोपहर करीब 12:00 बजे नारायणपुर चौक समीप एनएच-31 पर आम लदे एक तेज रफ्तार पिकअप ने एक युवक को जोरदार ठोकर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान नारायणपुर के दीपक यादव के रूप में हुआ है। वहीं स्थानीय लोगों ने दीपक को उठाकर ईलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि दीपक सड़क पार कर मधुरापुर बाजार जा रहे थे। इसी बीच खगड़िया की जा रहे पिकअप से ठोकर लग गई। पिकअप के चालक ने लोगों की भीड़ से बचने के लिए थाने में जाकर जान बचाई।
मालूम हो कि बीते रविवार को भी बलाहा के पास एनएच-31 पर एक गिट्टी लदा तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता और पुत्री को कुचल दिया था। जिसमें नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लतरा गांव निवासी बाइक चालक रामशरण कुमार यादव की पांच वर्षीय पुत्री मोना कुमारी की मौके पर हीं मौत हो गई थी। वहीं मृतका मोना का पिता अभी अस्पताल में इलाजरत है।
नवगछिया: ढोलबज्जा पुलिस ने 5.5 लीटर देसी शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार
नवगछिया। ढोलबज्जा थाना की पुलिस ने बुधवार को थाना क्षेत्र के फड्डी मुहल्ले में विशेष छापेमारी अभियान चलाकर वहां से 5.5 लीटर देशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है। छापेमारी प्रेमलाल यादव के पुत्र रमेश कुमार के घर की गई। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि- गिरफ्तार शराब कारोबारी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
