नवगछिया: कदवा व ढोलबज्जा के 19 गांवों में घुसा बाढ़ के पानी ने मचाई तबाही, फसलें बर्बाद, चारा की किल्लत, लोग परेशान !

रिपोर्ट – मनीष कुमार मौर्या, नवगछिया

नवगछिया। गंगा व कोसी नदी के जल स्तर में लगातार हो रहे वृद्धि से अब इसका असर नवगछिया प्रखंड के कोसी पार, कदवा व ढोलबज्जा पंचायतों में भी देखने को मिल रहा है। जहां तीनों पंचायतों में निचले हिस्से के करीब 19 गांवों में बाढ़ की पानी घुस चुके हैं। ढोलबज्जा पंचायत के छोटी भगवानपुर, ढोलबज्जा बस्ती, लूरी दास टोला, महादलित टोला व धोबिनियां बासा में, खैरपुर कदवा पंचायत के महादलित टोला बेलसंडी, मालेग्राम, गोला टोला श्रीपुर बासा, खैरपुर के शर्मा टोला, नंदग्राम, बैधनाथपुर व भगवान बाबू कचहरी टोला (लोकमानपुर कदवा) में तो उधर कदवा दियारा पंचायत के बोड़वा मुसहरी, पकरा टोला, ठाकुरजी कचहरी टोला, भरोसा सिंह टोला, कार्तिक नगर व बगड़ी टोला गांव घरों में बाढ़ की पानी प्रवेश कर जाने से लोग ऊंचे स्थानों पर शरण ले रहे हैं।

वहीं किसानों की खेतों में लगी फसलें मक्का, धान, केले व विभिन्न प्रकार के सब्जियां की खेती बर्बाद होने लगी है तो, वहीं पशुपालक किसानों को अब चारा की भी किल्लत सताने लगी है। ग्रामीणों बिंदी शर्मा, अखिलेश शर्मा व दीपक कुमार राम के साथ दर्जनों लोगों ने बताया कि- घरों के चुल्हे में बाढ़ की पानी घुस जाने पर बिन पकाया हीं मक्के का आटा और सत्तू खाकर समय काट रहे हैं। इस आपदा की घड़ी में नीचे से बाढ़ की पानी तो ऊपर से बरसात की पानी की मार झेल रहे हैं।

सीओ ने जनप्रतिनिधियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लें रहे जायजा
नवगछिया सीओ ने सोमवार व बुधवार को नवगछिया जिप नंदनी सरकार तीनों पंचायतों के मुखिया नरेश सिंह, पंकज कुमार जायसवाल, सच्चिदानंद यादव उर्फ सच्चो यादव व लोजपा रामविलास के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश भगत के साथ लगातार क्षेत्रों का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों का जायजा ले रहे हैं। वहीं सीओ ने बताया कि- क्षेत्रों में जा-जाकर बाढ़ प्रभावित लोगों से मिल रहे हैं। किसानों की हुई फसल क्षतिपूर्ति तो बाद में लेकिन, पहले बाढ़ पीड़ितों को आपदा कोष से मिलने वाली सहायता प्रदान की जायेगी। वहीं मंगलवार को नवगछिया एसडीओ ने भी कदवा व ढोलबज्जा का दौरा कर बाढ़ प्रभावित इलाकों को देखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *