रिपोर्ट – मनीष कुमार मौर्या, नवगछिया
नवगछिया। कदवा थाना क्षेत्र के बुढ़ी धार समीप, विनोद ढाबा के पास एक बाइक सवार ने अपना संतुलन खोकर गिर जाने से वह गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि- बाईक चालक शराब की नशे में धूत था। उसके पीछे एक और युवक बैठा था। जिसमें चालक की काफी गंभीर हालत बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि- मोटरसाइकिल चालक इस्माइलपुर थाना क्षेत्र निवासी महेश मंडल का पुत्र सौरभ कुमार है। जो प्रतापनगर कदवा के धारो साह के मकान में भाड़े पथ अपने पुरे परिवार के साथ रह रहे थे।
सौरभ कुछ हीं देर पहले कदवा से नवगछिया जीरोमाइल की तरफ निकला था। पुनः नवगछिया से कदवा आने के दौरान बाबा बिशु राउत पुल पार करने के बाद विनोद ढाबा के पास सड़क दुघर्टना के शिकार हो गए। घटना के बाद जिसे स्थानीय लोगों ने उठा कर कदवा के एक निजी गुरु हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया है। जहां उसका हालत नाज़ुक बना हुआ है।
