नवगछिया पुलिस ने उच्च विद्यालय पुनामा प्रतापनगर में चोरी कांड के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रिपोर्ट – मनीष कुमार मौर्या, नवगछिया

नवगछिया। करीब दो वर्ष पहले नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय पुनामा प्रतापनगर के कार्यालय में देर रात अज्ञात चोरों ने सामान की चोरी कर ली थी। घटना के बाद उजानी गांव निवासी मोहम्मद अंशारुल हक के द्वारा नवगछिया थाने में एक लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया गया था।

जिसके बाद पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई थी। जिस दौरान सोमवार को नवगछिया पुलिस ने कांड में संलिप्त अप्राथमिकी अभियुक्त को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि- गिरफ्तार अभियुक्त थाना क्षेत्र के पुनामा प्रतापनगर निवासी विशुनदेव पासवान के पुत्र भरत पासवान है। गिरफ्तार अभियुक्त को मंगलवार के दिन जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *