नवगछिया: कदवा में ट्रेक्टर की ठोकर से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार

रिपोर्ट – मनीष कुमार मौर्या, नवगछिया

नवगछिया। मंगलवार के दिन करीब 2:30 बजे कदवा थाना क्षेत्र के पकरा टोला कदवा में, पुलिया के समीप, ट्रेक्टर की ठोकर से एक बाइक सवार युवक की मौके पर हीं दर्दनाक मौत हो गई। मृतक कदवा थाना क्षेत्र के भरोसा सिंह टोला निवासी जय किशोर साह के पुत्र बंटी कुमार (16) है। बंटी दशवीं का छात्र था। परिजनों ने बताया कि- बंटी मोटर ठीक कराने चौसा के धनेशपुर गया हुआ था। जहां से वापस लौटने के दौरान बालू घाट की तरफ से आ रहे ट्रेक्टर की चपेट में आ गया। जहां माथे पर गंभीर चोट लगने के बाद उसका मौके पर हीं मौत हो गया। घटना के बाद ट्रेक्टर चालक गाड़ी लेकर पकरा टोला कदवा गांव की तरफ भाग गया। ग्रामीणों की मानें तो गांव वाले ने कुछ देर तक ट्रेक्टर समेत चालक को पकड़ अपने गिरफ्त में रखा।

बाद में वहां से ट्रेक्टर और उसके चालक को कहीं हटा दिया है। वहीं घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं ग्रामीणों द्वारा ट्रेक्टर व उसके चालक की खोजबीन कर रहे हैं। कोई बता रहे हैं कि सुराज ट्रेक्टर चौसा के पैना निवासी ईंट भट्टा मालिक विजेन्द्र सिंह का है तो, कोई बता रहे हैं, पकरा टोला कदवा निवासी अजय सिंह की ट्रेक्टर है। जिस पर संशय बनी हुई है।

वहीं घटना के बाद कदवा थाना की पुलिस ने मृतक को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेज दिया। मृतक दो भाईयों व दो बहनों में सबसे छोटा अविवाहित था। कदवा थानाध्यक्ष ने बताया कि- गाड़ी चालक का पता लगाया जा रहा है। आवेदन मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *