नवगछिया: कदवा थाना में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सांस्कृतिक कार्यक्रम पर रोक » Recent Bihar

रिपोर्ट – मनीष कुमार मौर्या, नवगछिया

नवगछिया। दुर्गा पूजा को लेकर, पुलिस जिला नवगछिया के कोसी पार, कदवा थाना में बुधवार को थाना प्रभारी नागेश्वर सिंह की अध्यक्षता में एक शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जहां थाना क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित खैरपुर कदवा पंचायत के मुखिया पंकज कुमार जायसवाल, सरपंच सुबोध मिश्र, पूर्व सरपंच विरेन्द्र कुमार मंडल पूर्व मुखिया अजय कुमार, कदवा दियारा पंचायत के पूर्व मुखिया अशोक सिंह व पंचायतों के वार्ड सदस्य माले नेता रामदेव सिंह समाजसेवी श्रवण राय व सोनू जायसवाल, मणिकांत राय, दयानंद सिंह के साथ अन्य से थाना प्रभारी ने क्षेत्र में शांति विधि-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

वहीं थाना प्रभारी नागेश्वर सिंह ने कहा है कि सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुजा व मेला स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गई है। मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम पर प्रतिबंध है। श्रद्धालुओं संकीर्तन भजन कर सकते हैं। मेला कमेटी जो भी वोलेंटियर यानि सुरक्षा कर्मियों की तैनाती करेंगे वह एक जबावदेही और जिम्मेदार व्यक्ति हो। सभी सुरक्षा कर्मियों का आईडी कार्ड बनेगा जो थाना से निर्गत कराना अनिवार्य होगा।

मालूम हो कि कदवा के खैरपुर कदवा दुर्गा मंदिर में नवरात्र के दिन से हीं माता दुर्गा की कलश स्थापित कर पूजा अर्चना व संध्या आरती का आयोजन की जाती है। जहां मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर भव्य तरीके से मेरा का भी आयोजन किया जाता है। वहीं कदवा दियारा पंचायत के भरोसा सिंह टोला में दो जगहों पर भी बीते चार सालों से कलश स्थापित कर मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ मेरे का आयोजन होने लगा है।

जहां सुरक्षा के दृष्टिकोण से एक कदवा थाने को भारी जिम्मेदारियों का सामना करना पढ़ता है। वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर इस बार सबको जिम्मेदार बनाया गया है। माले नेता रामदेव सिंह ने पुलिस को बताया कि मेला कमिटी ऐसे लोगों को वोलेंटियर बनाएं जो जबावदेह व जिम्मेदार हो। कहीं ऐसा न हो की जो वोलेंटियर हो वहीं खुद गलती करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *