भागलपुर जिलाधिकारी ने नवगछिया में 41 करोड़ की लागत से बन रहे आरओबी का किया निरीक्षण

BHAGALPUR: भागलपुर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने गुरूवार को नवगछिया के मकंदपुर के पास लगभग 41 करोड़ रुपये की लागत से 882 मीटर लंबे (पहुंच पथ सहित) रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। यह योजना अंतिम चरण में है। जिलाधिकारी ने पुल निर्माण निगम के अभियंताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने नवगछिया जीरो माइल से पूर्णिया की ओर जाने वाली सड़क के किनारे पुलिस लाइन के पास 2 एकड़ जमीन पर बनने वाले स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर और कॉम्प्लेक्स सह स्टेडियम के लिए चयनित स्थल का भी निरीक्षण किया। इस योजना पर लगभग 24 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान इसके निर्माण की घोषणा की थी।

निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने नवगछिया पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर दोनों योजनाओं की समीक्षा की।इस अवसर पर नवगछिया की पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज प्रताप सिंह, सहायक समाहर्ता जतिन कुमार और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *