नवगछिया : ढोलबज्जा और कदवा थाना क्षेत्र में स्मैक, शराब कारोबारी और अवैध हथियार तस्कर बेखौफ, पुलिस पदाधिकारी उदासीन !

रिपोर्ट – मनीष कुमार मौर्या, नवगछिया

NAUGACHIA: भागलपुर जिला अंतर्गत  पुलिस जिला नवगछिया में इन दिनों पुलिस पदाधिकारियों की उदासीन रवैए से वहां के अवैध कारोबारियों की मौज हो गई है। स्थानीय लोगों की मानें तो वहां के दो थाना ढोलबज्जा और कदवा थाना की पुलिस लाचारी और बेवसी की ड्यूटी कर रहे हैं। दरअसल बात है कि थाने में एक भी पीटीसी और एस आई रैंक के कोई पदाधिकारियों नहीं है। जिसका लुप्त वहां के अवैध कारोबारियों खूब उठा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि हर दिन कदवा थाना क्षेत्र के बुटनी बांध होकर हर रोज देशी शराब की बड़ी खेप पार होकर कदवा के रास्ते नवगछिया पहुंच रहे हैं। वहीं यदि ढोलबज्जा की बात करें तो वहां भी तीन जिले की सीमांत क्षेत्र होने का फायदा वहां के स्मैकर, शराब कारोबारी व अवैध हथियारों की बड़ी खेप वहां के तस्कर पास कर रहे हैं।

उक्त बातों को लेकर जब संबंधित थाने से पूछा जाता है तो वह पहले वरीय अधिकारियों की डर से कुछ भी बोलने को तैयार नहीं होते हैं। यदि कुछ बोलते भी है तो अपने पदाधिकारियों व की कमी बता कर अपने आप को अस्वस्थ कह कर पल्ला झाड़ दें रहे हैं। मालूम हो कि उक्त बातों को लेकर थानेदारों ने कई बार नवगछिया पुलिस अधीक्षक को कह कर पदाधिकारियों की कमी बताते हुए पुलिस बल की मांग की है।

Also Read This : भागलपुर में गुड्डू पासर गैंग ने रंगदारी के विरोध में किया जानलेवा हमला, इलाके में फैली दहशत » Recent Bihar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *