नवगछिया: घर से भागी युवती प्रेमी संग पकड़ी गई, ग्रामीणों ने मौके पर करवा दी शादी

रिपोर्ट – मनीष कुमार  मौर्या, नवगछिया

नवगछिया। चौसा थाना क्षेत्र के लौआलगान पूर्वी पंचायत अंतर्गत बिन्दटोली वार्ड नंबर-12  में घर से भागी एक युवती को ग्रामीणों ने उसके प्रेमी संग कदवा के फोरलेन समीप पकड़ लिया। पकड़े जाने पर दोनों युवक-युवती को गांव लाया गया। जहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो जाने पर लड़की पक्ष पंचायती के माध्यम से सुलह करने का प्रयास कर रहे थे।

इसी बीच कुछ गणमान्य लोगों की उपस्थिति में रविवार को दोनों प्रेमी जोड़े की शादी करा दी। शादी कराने के बाद इसकी सूचना लड़का के माता पिता को दे दी गई है। ज्ञात हो कि युवती लौआलगान बिन्दटोली निवासी घुट्टी महतो की पुत्री दयावती कुमारी(18) व युवक गोपालपुर थाना क्षेत्र के टिनटंगा गांव निवासी संजय महतो का पुत्र ज्योतिष कुमार-(22) है।

दोनों के बीच करीब एक साल प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि युवक का ननिहाल बिन्दटोली के पृथ्वी महतो के यहां है। जहां युवक का बराबर आना-जाना लगा रहता था। इसी बीच दोनों में प्रेम हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *