नवगछिया: कदवा के तीनों पंचायतों में हर्षोल्लास के साथ फहराया गया तिरंगा

रिपोर्ट – मनीष कुमार मौर्य, नवगछिया

नवगछिया। शुक्रवार को 15 अगस्त के शुभ अवसर पर प्रखंड के कोसी पार, तीनों पंचायतों ढोलबज्जा, कदवा दियारा व खैरपुर कदवा के विभिन्न सरकारी व निजी संस्थानों पर हर्षोल्लास के साथ झंडोत्तोलन किया गया। जहां पंचायत भवन ढोलबज्जा में मुखिया सच्चिदानंद यादव उर्फ सच्चो, मनरेगा भवन कदवा दियारा में मुखिया नरेश सिंह, पंचायत भवन खैरपुर कदवा में मुखिया पंकज कुमार जायसवाल ने तो ग्राम कचहरी ढोलबज्जा में सरपंच सुशांत कुमार, कदवा दियारा और खैरपुर कदवा में सरपंच सिराज साह व सुबोध मिश्र ने झंडोत्तोलन किया।

कदवा थाना में थाना प्रभारी नागेश्वर सिंह ढोलबज्जा थाना में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार यादव ने उधर आदर्श उच्च विद्यालय कदवा में प्रधानाध्यापक डॉक्टर पंकज कुमार, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय खैरपुर कदवा में दीपक कुमार, मवि खैरपुर कदवा में अभिनंदन राय व इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय में मोहम्मद रहमान ने झंडोत्तोलन कर झंडे को सलामी दी। वहीं सुबह करीब सात बजे से हीं पुरा इलाका देश भक्ति गानों से गुंजायमान थे। विभिन्न सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों के बच्चों के द्वारा प्रभातफेरी के साथ झांकियां भी देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *