नवगछिया के नव निर्वाचित जदयू जिलाध्यक्ष को युवा जदयू  कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

रिपोर्ट – मनीष कुमार मौर्या, नवगछिया

नवगछिया। सोमवार को नवगछिया जदयू के जिला अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र सिंह कुशवाहा को निर्विरोध निर्वाचित होने पर, युवा जदयू जिला अध्यक्ष नवीन कुमार निश्चल ने अपने कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ नवनिर्वाचित जदयू जिला अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह कुशवाहा से मुलाकात कर उन्हें माला पहनाया। उसके बाद बुके प्रदान कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

कार्यकर्ताओं ने श्री कुशवाहा  परविश्वास जताया है कि- उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनेगा तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में नई ऊर्जा मिलेगी। युवा जदयू जिला अध्यक्ष नवीन कुमार निश्चल ने कहा कि- उनके अनुभव एवं नेतृत्व क्षमता से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी।

कार्यक्रम में उपस्थित युवा जदयू कार्यकर्ता रूपक पटेल, रोशन सिंह राठौड़, नीतीश कुमार निराला, मुकेश कुमार, प्रिंस पटेल, प्रिंस प्रभात, प्रिंस साहू, रंजीत कुमार राज, चंद्रशेखर कुमार मंडल, विष्णु कुमार, ओम प्रकाश कुमार, सुमन कुमार सिंह, समाजसेवी रोबिन कुमार सिंह ने होली के पावन अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर एक दुसरे  को होली की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *