पटना साहिब में दिखा आस्था का महासैलाब! 359वें प्रकाश पर्व पर तख्त श्रीहरिमंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

PATNA: दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 359वें प्रकाश पर्व के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना साहिब स्थित तख्त श्रीहरिमंदिर जी परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने तख्त श्रीहरिमंदिर जी में मत्था टेककर राज्य की सुख-शांति, अमन-चैन और समृद्धि की कामना की। प्रकाश पर्व के मौके पर तख्त श्रीहरिमंदिर जी परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। देश के विभिन्न हिस्सों से आए जत्थेदारों और गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री को तलवार, अंगवस्त्र, सरोपा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए। मुख्यमंत्री ने गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के जीवन और उनके त्याग, साहस एवं मानवता के संदेश को स्मरण करते हुए समाज में भाईचारे और एकता की आवश्यकता पर बल दिया।इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुद्वारा बाल लीला मैणी संगत पहुंचे, जहां उन्होंने मत्था टेककर राज्य और देश की खुशहाली की प्रार्थना की। प्रकाश पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। गुरुद्वारों में कीर्तन, अरदास और लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, विधायक रत्नेश कुशवाहा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सचिव अनुपम कुमार, कुमार रवि, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। वहीं पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेष परासर, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम., वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा, गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के सदस्य, सिख संगत, सेवादार और बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल रहे। प्रकाश पर्व के अवसर पर पटना साहिब में श्रद्धा, आस्था और सामाजिक सौहार्द का अनूठा दृश्य देखने को

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *