PATNA: राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने राष्ट्रीय तिरंगा फहराया। झंडोत्तोलन के बाद तिरंगे को सलामी दी गई और राष्ट्रगान “जन गण मन अधिनायक जय हे” का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अमर रहें के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। इस अवसर पर देश के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों की कुर्बानी को भी श्रद्धापूर्वक याद किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, बिहार विधान परिषद के पूर्व उपसभापति डॉ. रामचंद्र पूर्वे, राष्ट्रीय महासचिव बिनु यादव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. तनवीर हसन, पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. सुबोध मेहता, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
इसके अलावा डॉ. उर्मिला ठाकुर, प्रमोद कुमार सिन्हा, अरुण कुमार यादव, विधायक गौतम कृष्णा, पूर्व विधायक डॉ. अनवर आलम, चंद्रहास चौपाल, मंजू अग्रवाल, दीनानाथ सिंह यादव, भाई दिनेश, प्रदेश महासचिव फैयाज आलम कमाल, मदन शर्मा, बल्ली यादव, नंदू यादव, ई. अशोक यादव, प्रो. कुमार चंद्रदीप, मुकुंद सिंह, प्रमोद कुमार राम, निर्भय कुमार अंबेडकर, अरुण कुमार
संजय यादव, डॉ. प्रेम कुमार गुप्ता, स्मिता पूर्वे, जेम्स कुमार यादव, कुमर राय, राजेश यादव, राजेश पाल, पी.के. चौधरी, महताब आलम, सुनीता यादव, पूजा शेखर यादव, मनोज यादव, उपेंद्र चंद्रवंशी, गगन यादव, महेंद्र विद्यार्थी, बच्चा सिंह, गणेश कुमार यादव, दीपक मांझी, ओमप्रकाश पासवान, शिवेंद्र तांती, विमल राय, विनोद कुमार यादव, अफरोज आलम, मिश्री लाल राम, संदीप यादव, चंदेश्वर प्रसाद सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्रगान में सहभागिता की।
