PATNA: 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को जनता दल (यू) के बिहार प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस मौके पर उन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रनायकों के बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों के प्रति हमारी जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि इस पावन अवसर पर “विकसित बिहार – आत्मनिर्भर भारत” के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया जाए।
इस अवसर पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह विधानपार्षद अफाक अहमद, पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल प्रसाद हेगड़े, राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, विधानपार्षद सह प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, विधानपार्षद वीरेंद्र नारायण यादव, मुख्यालय प्रभारी अनिल कुमार एवं परमहंस कुमार, प्रो. नवीन आर्य चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, महिला प्रकोष्ठ की संयोजक, प्रदेश प्रवक्ता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संविधान की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
