भागलपुर में गरजा हिलक्स बूट कैंप, कीचड़ और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर दिखी Toyota की दमदार ताकत

PATNA: भागलपुर में Prakash Toyota द्वारा दो दिवसीय हिलक्स साहसिक ड्राइव बूट कैंप की शुरुआत की गई। इस विशेष आयोजन में भागलपुर के सांसद अजय मंडल, नाथनगर के विधायक मिथुन कुमार, परवत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य, पूर्व विधायक अजीत शर्मा, समाजसेवी विजय यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही प्रकाश टोयोटा समूह के सभी सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

शिविर में चार पहिया वाहन प्रेमियों के लिए विशेष रूप से रोमांचक और चुनौतीपूर्ण ऑफ-रोड ट्रैक तैयार किए गए थे। प्रतिभागियों को ऊबड़-खाबड़ रास्तों, कीचड़, तीखी ढलानों और कठिन इलाकों में वाहन चलाकर उसकी क्षमता का अनुभव कराया गया। इस दौरान Toyota Hilux की मजबूती, संतुलन और दमदार प्रदर्शन का प्रत्यक्ष अनुभव कराया गया।

आए हुए अतिथियों ने परीक्षण ड्राइव का आनंद लेते हुए अपने अनुभव भी साझा किए। उन्होंने कहा कि टोयोटा के वाहन भरोसेमंद होने के साथ-साथ हर प्रकार के रास्तों पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। विशेषकर पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों में यात्रा करने वालों के लिए यह वाहन सुरक्षित और उपयोगी साबित हो सकता है।

अतिथियों ने वाहन के मजबूत ढांचे, अत्याधुनिक सुरक्षा प्रबंध और उत्कृष्ट नियंत्रण प्रणाली की सराहना की। उनका कहना था कि इस प्रकार के आयोजनों से ग्राहकों और वाहन प्रेमियों को गाड़ी की वास्तविक क्षमता समझने का अवसर मिलता है। दो दिवसीय इस साहसिक ड्राइव शिविर में बड़ी संख्या में वाहन प्रेमी भाग ले रहे हैं। आयोजन को लेकर शहर में खासा उत्साह देखा जा रहा है और यह कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *