रिपोर्ट – मनीष कुमार मौर्या, नवगछिया
NAUGACHIA: नवगछिया के कोसी नदी पर बने बाबा बिशु राउत पुल पर, बुधवार की दोपहर वहां आवागमन कर रहे राहगीरों की तत्परता से एक साथ दो लोगों की जिंदगियां गंवाने से बचा ली गई। वहां मौजूद राहगीरों ने बताया कि कदवा की तरफ से एक महिला गोद में बच्चा लिए आई और पुल पर से कोसी नदी में छलांग लगा कर आत्महत्या करने की प्रयास कर रही थी। संदेह होने पर झट से अपने वाहन को रोक कर महिला को पकड़ रोका और पूछताछ करने लगा।
पूछताछ में महिला ने अपना पता पूर्णिया जिले के रूपौली प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर थाना क्षेत्र के कांप बलिया गांव निवासी पंकज कुमार की पत्नी सरिता देवी बताई है। उसके गोद में करीब एक साल की लड़की थी। महिला ने बताया कि- उसके पति बराबर उसके साथ मारपीट करते रहते हैं।
जिसके आतंक से परेशान होकर आत्महत्या करने की कोशिश की। महिला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी देखे गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को दिया। मौके पर पहुंचे आपातकाल सेवा डायल 112 के पुलिस मौके पर पहुंचे और पूछताछ कर महिला के मामा को सुपुर्द कर दिया।
