पटना: स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा AKU परिसर, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा परिसर; कुलपति बोले- ज्ञान के उपभोक्ता नहीं, निर्माता बनें विद्यार्थी

रिपोर्ट – दुर्गेश कुमार, पटना

PATNA: आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, पटना में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत प्रभात फेरी (तिरंगा यात्रा) से हुई। इसके बाद आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) शरद कुमार यादव ने वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति प्रो. (डॉ.) शरद कुमार यादव ने शान से राष्ट्रीय ध्वज फहराया और झंडे को सलामी दी। इसके पश्चात राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान हुआ और फिर स्वतंत्रता दिवस समारोह के औपचारिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई।

अपने संबोधन में कुलपति प्रो. (डॉ.) शरद कुमार यादव ने स्वतंत्रता दिवस को आत्मचिंतन, संकल्प और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका तय करने का अवसर बताया। उन्होंने बिहार की समृद्ध ज्ञान परंपरा, विशेषकर नालंदा और विक्रमशिला जैसे प्राचीन ज्ञान केंद्रों का उल्लेख करते हुए कहा कि आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय आधुनिक शिक्षा, विज्ञान और तकनीक के माध्यम से इस विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विद्यार्थियों से ज्ञान के उपभोक्ता के बजाय ज्ञान और समाधान के निर्माता बनने का आह्वान किया।समारोह के दौरान स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (SJMC) की पहल ‘Zero TV’ का शुभारंभ भी किया गया। कुलपति प्रो. (डॉ.) शरद कुमार यादव ने इसका शुभारंभ किया। ‘Zero TV’ के माध्यम से विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को डिजिटल मंच मिलेगा। यह पहल विद्यार्थियों को रिपोर्टिंग, एंकरिंग, वीडियो प्रोडक्शन और डिजिटल पत्रकारिता जैसे क्षेत्रों में व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

समारोह के दौरान स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (SJMC) की पहल ‘Zero TV’ का शुभारंभ भी किया गया। कुलपति प्रो. (डॉ.) शरद कुमार यादव ने इसका शुभारंभ किया। ‘Zero TV’ के माध्यम से विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को डिजिटल मंच मिलेगा। यह पहल विद्यार्थियों को रिपोर्टिंग, एंकरिंग, वीडियो प्रोडक्शन और डिजिटल पत्रकारिता जैसे क्षेत्रों में व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कुलपति ने विश्वविद्यालय में बिहार के प्रथम Space Club की स्थापना की दिशा में हुई पहल, दर्शनशास्त्र एवं Stem Cell Technology जैसे नए विभागों की स्थापना तथा शोध, नवाचार और तकनीकी उत्कृष्टता पर दिए जा रहे जोर को विश्वविद्यालय की अकादमिक प्रगति का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता, अंतरिक्ष विज्ञान, जैव-प्रौद्योगिकी, डिजिटल मीडिया और डेटा विज्ञान जैसे उभरते क्षेत्रों में अवसर तलाशने के लिए प्रेरित किया।

समारोह के दौरान विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कैलेंडर का विमोचन भी किया गया। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलों की भूमिका, अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

वहीं, स्कूल ऑफ ज्योग्राफिकल स्टडीज के विद्यार्थियों ने देशभक्ति एकल गीत प्रस्तुत किया। पाटलिपुत्र स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स और स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, समूह नृत्य और कविताओं के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना व्यक्त की। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत समूह गान ‘ये वतन’ ने समारोह के माहौल को और देशभक्तिपूर्ण बना दिया।

इसके बाद स्कूल ऑफ ज्योग्राफिकल स्टडीज के विद्यार्थियों ने स्वच्छता विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर स्वच्छता, सामाजिक जिम्मेदारी और नागरिक कर्तव्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

समारोह में कुलसचिव डॉ. निरंजन प्रसाद यादव, उप कुलसचिव कुमारी अंजना, परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव रंजन, कुलानुशासक डॉ. रूपेश कुमार, विश्वविद्यालय के पदाधिकारी, शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी, विद्यार्थी और शोधार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *