रिपोर्ट – मनीष कुमार मौर्या, नवगछिया
NAUGACHIA: बुधवार को नवगछिया सीओ ने पंचायत के मुखिया पंकज कुमार जायसवाल व जिला पार्षद नंदनी सरकार के साथ कदवा के विभिन्न गांवों में पहुंच कर वहां के बाढ़ पीड़ितों से मिले। खैरपुर कदवा पंचायत के बेलसंडी, गोला टोला, पचगछिया, प्रासपुर, बिंदटोली के बुटनी बांध, खैरपुर कदवा, लक्ष्मीनियां, नंदग्राम कदवा, मालेग्राम व ढोलबज्जा पंचायत के मुखिया सच्चिदानन्द यादव उर्फ सच्चो के साथ वहां के वार्ड नंबर- 2,4,8,11,12एवं 13 वार्ड में पहुंच कर वहां के बाढ़ पीड़ितों से मिले। जहां सैकड़ों लोगों के घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त देखने को मिला।
लोग घरों व गांवों से निकल ऊंचे जगहों व सड़कों पर शरण लिए हुए हैं। लोगों को शुद्ध पेयजल व शौचालय की भारी किल्लत देखने को मिला। वहीं मालेग्राम लक्ष्मीनियां कदवा बेलसंडी, गोला टोला, श्रीपुर बासा ढोलबज्ज्जा के महादलित टोला, धोबिनियां बासा व अन्य गांवों में तो लोगों के घरों व चुल्हे में पानी प्रवेश कर जाने के कारण चार दिनों से खाना नहीं पका था।
लोग भुखे प्यासे रूखा सूखा खाकर किसी तरह अपना गुजारा कर रहे हैं। वहीं पशुपालकों को चारा का भी किल्लत देखने को मिला। नवगछिया सीओ संतोष कुमार सुमन बेलसंडी कदवा, खैरपुर कदवा के डोमासी, शर्मा टोला, प्रासपुर, गोला टोला, कंचनपुर व ढोलबज्जा के अन्य मोहल्ले में जल्द पेयजल के लिए पीएचडी से चापाकल व शौचालय देने की बात कहा है। वहीं जरूरत के मुताबिक बाढ़ पीड़ितों को नाव जैसे अन्य सुविधाएं भी देने की बात कही गई है।
