भागलपुर में एनएच-31 पर भीषण टक्कर: 6 साल के मासूम समेत 4 की दर्दनाक मौत, 6 जिंदगी से जूझ रहे

भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत झंडापुर थाना क्षेत्र में एनएच-31 पर खगड़िया से आ रही एक बस और नवगछिया की ओर जा रही दो छोटी गाड़ियों के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु हो गई है, जिसकी पुष्टि अस्पताल लाने के बाद की गई।

मृतकों की पहचान इस प्रकार की गई है:

  • कुणाल कुमार (6 वर्ष), पिता अमन निषाद, साकिन मारर, थाना मोरकाही, जिला खगड़िया।
  • अरविंद मंडल, पिता शिबू मंडल, ग्राम समेली, थाना पोठिया, जिला कटिहार।
  • पूर्मी देवी (35 वर्ष)
  • सुनील दास (40 वर्ष), निवासी भीट्टा, इस्माइलपुर, भागलपुर।

शेष छह घायलों का इलाज जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों की देखरेख में चल रहा है।घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, पुलिस अधीक्षक नवगछिय  प्रेरणा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी बिहपुर एवं अंचलाधिकारी बिहपुर ने घटनास्थल का भ्रमण कर घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचवाया। एनएच-31 पर यातायात व्यवस्था सामान्य कर दी गई है। मोटरयान निरीक्षक द्वारा दुर्घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *