नवगछिया: बाबा गणिनाथ सेवा समिति ने जरूरतमंदों के बीच किया निःशुल्क भोजन वितरण

NAUGACHIA: बाबा गणिनाथ सेवा समिति के तत्वावधान में शनिवार को नवगछिया रेलवे स्टेशन परिसर में जरूरतमंद लोगों के बीच निःशुल्क भोजन का वितरण किया गया। पुरुषोत्तम मास के अवसर पर आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने भोजन ग्रहण किया।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा गणिनाथ की पूजा-अर्चना एवं भोग अर्पण के साथ की गई। इसके बाद जरूरतमंद लोगों के बीच पूरी, सब्जी और बूंदी का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने कतारबद्ध होकर भोजन ग्रहण किया। समिति के सदस्यों ने बताया कि यह सेवा कार्य प्रत्येक शनिवार को आयोजित किया जाता है। इस बार के भोजन वितरण कार्यक्रम में नवगछिया के व्यवसायी अरुण कुमार यादुका का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम में बाबा गणिनाथ सेवा समिति के सदस्यों के साथ रेलवे प्रशासन के प्रतिनिधियों एवं यादुका परिवार के सदस्यों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना समाज का दायित्व है और संस्था इसी उद्देश्य के साथ लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने समाज के लोगों से ऐसे सेवा कार्यों में सहयोग करने की अपील भी की।

इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष विवेकानंद कुमार, शशि शेखर कुमार, रूपेश कुमार, नवीन साह, रंजीत कुमार साह, डॉ. पंकज साह, शिवम यादुका, ओम सिंह राजपूत, शिवम कुमार चौहान, धर्मेंद्र कुमार सहित कई सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *