नवगछिया में किराना दुकानदार की हत्या की साजिश नाकाम, हथियार और 10 कारतूस के साथ 2 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

रिपोर्ट – मनीष कुमार मौर्या, नवगछिया

NAUGACHIA: नवगछिया में पुलिस की तत्परता से एक बड़ी घटना होने से बच गया। जहां पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए एक साथ दो कुख्यात अपराधियों को एक देशी कट्टा व 10 कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि- पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नवगछिया थाना क्षेत्र के नया टोला में किसी किराना दुकानदार की हत्या होनी वाली है। जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन कर, नया टोला में वाहन चैकिंग शुरू कर दी गई।

जिस दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों गोपालपुर थाना क्षेत्र के चपरघट गांव निवासी सहदेव यादव के बेटे लवन यादव व कारे सिंह के बेटे जयचंद्र कुमार को एक कट्टा व 10 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

मालूम हो कि कुख्यात अपराधी लवन यादव पर नवगछिया, गोपालपुर खरीक के विभिन्न थाने में 11 अपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं जयचंद्र कुमार पर भी नवगछिया व गोपालपुर थाने में कुल चार अपराधिक मामले दर्ज हैं।


नवगछिया: परबत्ता पुलिस ने हथियार लेकर घूम रहे एक अपराधी को किया गिरफ्तार

NAUGACHIA: परबत्ता थाना की पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के राघोपुर में छापेमारी कर, वहां  हथियार लेकर घूम रहा एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के जयमंगल टोला निवासी चन्दर मंडल के पुत्र प्रमोद मंडल है। जिसके पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा व 15 जिंदा कारतूस बरामद किया है।
मालूम हो कि- गिरफ्तार अभियुक्त प्रमोद मंडल इस्माईलपुर थाना के संदीप कुमार हत्याकांड में फरार चल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *