रिपोर्ट – मनीष कुमार मौर्या, नवगछिया
नवगछिया। ढोलबज्जा थाना की पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार यादव ने बताया कि- बरामद मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर रजिस्ट्रेशन नंबर- बीआर- 34टी 1174 है।
जिसके संबंध में जोगसर थाना में कांड दर्ज है। वहीं गिरफ्तार युवक पूर्णिया जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शांतिनगर निवासी प्रहलाद महतो के पुत्र मुकेश कुमार है। जिसे रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
