नवगछिया उप प्रमुख पर पंचायत समिति सदस्यों ने लगाया अविश्वास प्रस्ताव

रिपोर्ट – मनीष कुमार मौर्या, नवगछिया

नवगछिया। सोमवार को नवगछिया उप प्रमुख गौतम कुमार पर पंचायत समिति सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लगाया है। जहां सोमवार को 7 पंसस मिलकर प्रखंड कार्यालय नवगछिया पहुंचे और एक संयुक्ताक्षर युक्त आवेदन नवगछिया बीडीओ को सौंपा है।  आवेदन में सभी सदस्यों ने उप प्रमुख गौतम कुमार पर आरोप लगाया है कि- वह किसी भी पंचायत समिति सदस्यों के साथ सही वर्तमान नहीं करता है।

समिति को किसी कार्य में सहयोग भी नहीं करता है। हमेशा प्रखंड कार्यालय से अनुपस्थित रहता है और बेवजह  प्रखंड में आकर विकास कार्य करता है। इसलिए हम सभी पंचायत समिति सदस्यों को उप प्रमुख के प्रति विश्वास नहीं रहा। वहीं आवेदन की प्रति नवगछिया प्रखंड प्रमुख गायत्री देवी को भी प्रेषित कर एक तिथि निर्धारित करते हुए बहुतमत सिद्ध करने के लिए अग्रसर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *