नवगछिया : कदवा में पढ़ने गई 2 छात्राओं को 2 युवकों ने लेकर भागा, ग्रामीणों ने पकड़कर जम कर की धुनाई, फिर…

रिपोर्ट – मनीष कुमार मौर्य, नवगछिया

नवगछिया। बुधवार को कदवा थाना क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ने गई दो छात्राओं को वहां के दो बाइक पर सवार दो युवकों ने मोटरसाइकिल पर बैठा कर ले भागा। जहां ग्रामीणों ने एक युवक को नवगछिया जीरोमाइल व दुसरे युवक को मधेपुरा जिले के पुरैनी से छात्रा के साथ पकड़ कर पहले जम कर दी धुनाई, फिर पुलिस को सौंप दिया। उक्त बातों को लेकर जब संबंधित स्कूल के प्रधानाध्यापक से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि- स्कूल पढ़ने के बहाने छात्रा आई होगी। लेकिन जांच पड़ताल में पता चला कि दोनो युवक व दोनों छात्राओं में कोई भी मेरे विद्यालय में एडमिटेड नहीं है। वहीं प्रभारी थानाध्यक्ष नागेश्वर सिंह ने बताया कि- एक 20 वर्षीय युवक राजा कुमार को जेल भेज दिया गया है। वहीं दुसरा 15 वर्षीय नाबालिग लड़का निखिल कुमार को वरीय अधिकारियों के निर्देश पर बाल सुधारगृह भेजा जाएगा। वहीं दोनों छात्राओं को कोर्ट में पेशी के लिए भेजा गया है।

कदवा में एक विवाहिता युवक के साथ फरार
नवगछिया। कदवा थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते 24 अगस्त की रात्रि एक विवाहिता पड़ोस के एक युवक के साथ फरार हो गई है। महिला की शादी करीब एक साल पूर्व में हुई थी। महिला के पति ने शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिए जाने की एक मामला कदवा थाने में दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *