रिपोर्ट मनीष कुमार मौर्या, नवगछिया
NAUGACHIA NEWS: नवगछिया प्रखंड के कोसी पार, कदवा पंचायतों के बाढ़ पीड़ितों ने एक संयुक्ताक्षर युक्त आवेदन नवगछिया एसडीओ व अपने क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल को देकर वहां बाढ़ राहत की सहायता राशि दिलाने की मांग किया है। आवेदन में कहा है कि- कदवा दियारा, खैरपुर कदवा व ढोलबज्जा तीनों पंचायतों के सभी गांवों में बाढ़ का पानी पुरी तरह से फैल गई है।
जिससे फसल पूरी तरह क्षति हो गया है। साथ हीं माल-मवेशियों की चारा भी खत्म हो चुका है। उक्त बातों को लेकर पंचायत के मुखिया नरेश सिंह व सरपंच सिराज साह के साथ दयानंद सिंह एवं अन्य दर्जनों ग्रामीणों ने जल्द बाढ़ राहत की राशि के साथ फसल क्षतिपूर्ति दिलाने की बात कही है।
