रिपोर्ट – मनीष कुमार मौर्या, नवगछिया
NAUGACHIA NEWS: ढोलबज्जा के शांतिनगर में 05 सितंबर (शिक्षक दिवस) के अवसर पर अखिल भारतीय अंगिका साहित्य विकास समिति के तत्वाधान में भव्य तरीके से कवि-सम्मेलन सह अंगिका प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। वहीं कवियों व लेखकों के कई पुस्तकों का विमोचन भी किया जाएगा।
जहां कार्यक्रम के आयोजक सह बीभीआर कॉलेज चौसा मधेपुरा के पूर्व प्रोफेसर डॉ अर्जुन मंडल के साथ मुख्य अतिथि कविवर महेंद्र निशाकर, विशिष्ट अतिथि सुरेश सूर्य व संचालक डॉ नवीन निकुंज के साथ अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन अंगिका भाषा के प्रथम ध्वनि वैज्ञानिक डॉ रमेश आत्मविश्वास करेंगे।
